Thursday, 21 May 2020

Shanti path manglik

महामंगलकारी शांतिपाठ
~~~~~~~~~~
• हजारों लोगों की वर्षों की मांग आज पूरी हुई.
~~~~~~~~~~
 • रोग, शोक, भय, उपद्रव, चिन्ता और अशांति के निवारण के लिये प्राचीन विधान....

• चमत्कारों के निधान श्री शांतिनाथ भगवान के आज जन्म व मोक्ष कल्याणक तथा कल दीक्षा कल्याणक पर्व के उपलक्ष्य में प्रस्तुत....

• शांतिपाठ की विशिष्ट बातें....

• यह जिनशासन की महान् उज्ज्वल परंपरा में सदियों से सुना जाता है....

• यह विविध प्राचीन सिद्ध मंत्रों का सार है....

• यह नैष्ठिक ब्रह्मचारी साधकों की पवित्र साधनाओं से निष्पन्न हैं....

• यह अशांत मन और अस्थिर जीवन को शांति व स्थिरता प्रदान करता है....

• यह धीरता और पॉजिटिविटी देता है....

• इसमें सकल विश्व की सुरक्षा और शांति की कामना है....

• यह भाव अहिंसा और भावदया का कारक बन सकता है....

• दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और विदेश में रहते जैन बंधुओं की बार-बार मांग थी कि शांतिपाठ का ऑडियो या विडिओ बनाया जायें....

• ताकि वह जिनालय के ध्वजारोहण, मृत्यु के बाद शोक निवारण एवं समय-समय पर मंगल प्रसंगों में काम आ सकें.

• निश्चित ही यह प्रयास साधु-साध्वीजी की अनुपस्थिति में बहुत उपयोगी सिद्ध होगा.

• प्रतिदिन इसका भावपूर्वक श्रवण करना भी अत्यंत लाभदायी होगा.

– आचार्य विमलसागरसूरिजी महाराज
(Nayi Soch, Sahi Disha)

No comments:

Post a Comment

Mahabalipuram

...........*जिनालय दर्शन*........... *महाबलीपुरम तीर्थ* लॉकडाउन के चलते हमारी कोशिश है कि प्रतिदिन आपको घर पर प्रभु दर्शन करा सकें। आज हम आप...